Home उत्तर प्रदेश भाकियू टिकैत ने एडीएम को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन

भाकियू टिकैत ने एडीएम को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन

FATEHPUR NEWS: भाकियू द्वारा आठ सूत्रीय ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया जिसमें किसानों की समस्याओं को निराकरण किए जाने की मांग की गई है। साथ ही ज्ञापन में कहा गया कि किसान खाद की समस्या से जूझ रहा है और उन्हें समितियों में खाद उपलब्ध कराई जाए। बताते चलें कि तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के लोगों ने जिलाधिकारी को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन एडीएम अविनाश त्रिपाठी व एसडीएम प्रियंका को सौंपा। जिसमें मांग की गई की किसानों को रवि फसल की बुवाई हेतु डीएपी खाद सभी समितियों में उपलब्ध कराई जाए। वहीं बीते 8 अप्रैल को हथगाम थाना क्षेत्र के अखरी गांव में हुए ट्रिपल मर्डर कांड में प्रशासन द्वारा किए गए वादों को अविलंब पूरा किया जाए। मोरंग तथा गिट्टी लदे ओवरलोड ट्रकों द्वारा सड़कों को ध्वस्त किया जा रहा है इन पर रोक लगाई जाए। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के क्षेत्र में प्रस्तावित सरकंडी तथा बंझोलवा सब स्टेशन हेतु भूमि उपलब्ध कराई जाए। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा पारादान से खूंटा मार्ग में ड्रेनेज का निर्माण कराया जाए। सहकारी समिति फरीदपुर बिंदकी की जमीन पर अवैध कब्जा हटवाया जाए। बिंदकी से चौडगरा मार्ग में पहरवापुर में नाली का निर्माण कराया जाए। ग्रामीण क्षेत्र में खड़ंजा व मार्गो से जानवरों को बांधने का अतिक्रमण हटाया जाए। इस मौके पर अशोक उत्तम पटेल, जिलाध्यक्ष नवल सिंह पटेल, अनूप सैनी सहित कई अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं किसान मौजूद रहे।