PRATAPGARH NEWS: विगत वर्षों की भांति शनिवार की शाम किशोरी सदन में रानी सती दादी का दरबार श्री श्याम सखी महिला मंडल द्वारा सजाया गया।इस आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ से इं0 गंगेश मिश्र ने दादी के कीर्तन में पहुंच कर आशीर्वाद लिए साथ ही जिले से मान्यता प्राप्त पत्रकार अमितेश मिश्रा एवं उनकी सहयोगी टीम किशोरी सदन में पहुंच कर कीर्तन भजन का आनंद उठाया।इस कार्यक्रम में भारी संख्या में भक्त पहुंचकर दादी के भजन कीर्तन का आनंद उठाया।किशोरी सदन दादी के भक्तों से खचाखच भरा हुआ नजर आया इस कार्यक्रम में शहर के साथ साथ शहर से बाहर के भी भक्त भारी संख्या में पहुंचे।आयोजक मंडल श्री श्याम सखी महिला मंडल से अर्चना खंडेलवाल, विनीता खंडेलवाल,मेघा खंडेलवाल,सुधा अग्रवाल, इंद्रा अग्रवाल राजेश खंडेलवाल, संजय खण्डेलवाल,आशीष खंडेलवाल, आनन्द खंडेलवाल, शिवम खंडेलवाल, यश केशवानी,अनिल केसरवानी एवं अन्य भक्तगण मौजूद रहे।







