Home उत्तर प्रदेश भव्य कार्यक्रम में इन्सपायर अवार्ड विजेता बच्चों को किया गया सम्मानित

भव्य कार्यक्रम में इन्सपायर अवार्ड विजेता बच्चों को किया गया सम्मानित

PRATAPGARH NEWS: विकासखण्ड बाबागंज के कम्पोजिट विद्यालय पींग में मंगलवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर इन्सपायर अवार्ड विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के शिक्षकों, अभिभावकों एवं गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी आशीष मिश्र ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे पुरस्कार बच्चों में नवाचार, वैज्ञानिक सोच और आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं।
इस अवसर पर मो. अल्फाज़, कुनाल सिंह एवं प्रिंस बाबू सोनकर को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। बच्चों की इस उपलब्धि पर उपस्थित सभी लोगों ने हर्ष व्यक्त किया। विशिष्ट अतिथियों के रूप में ग्राम प्रधान श्रीमती रंजना सिंह, विद्यालय प्रबंध समिति के प्रतिनिधि श्री पन्नालाल विश्वकर्मा एवं एकेडमिक रिसोर्स पर्सन बबलू सोनी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों को प्रेरित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में न्याय पंचायत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक—अनिल शुक्ला, संजीत सरोज, वासुदेव सरोज, किरन सरोज, विनोद कुमार लाल, सचिन धार द्विवेदी, अखिलेश कुमार, कमलेश कुमार, गजानन्द यादव, अम्बेडकर कुमार, राकेश पाण्डेय, रमेश कुमार, निशा देवी, राकेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार, सुनील कुमार, कंधई लाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।