Home उत्तर प्रदेश भयहरण नाथ धाम में वृक्ष स्मृति योजना का हुआ शुभारंभ

भयहरण नाथ धाम में वृक्ष स्मृति योजना का हुआ शुभारंभ

महासचिव समाज शेखर के जन्म दिवस‌ पर हरि शंकरी पौध का रोपण हुआ

PRATAPGARH NEWS: प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरण नाथ धाम में वृक्ष स्मृति योजना का शुभारंभ किया गया। जनपद के लोकपाल तथा धाम के महासचिव सामाजिक कार्यकर्ता समाज शेखर प्राण के जन्म दिवस के अवसर पर हरि शंकरी के पौध रोपित किया गया। वहीं सावन मेला की तैयारी की समीक्षा भी की गई। सर्व प्रथम भोले भयहरण नाथ महादेव का विधिवत पूजन अर्चन मेला व मंदिर समितियों के साथ किया गया। तदोपरांत धाम स्थित श्री राम मंदिर, हनुमान मंदिर सहित सभी मंदिरों का पूजन अर्चन कर देवी देवताओ की पूजा की। तदोपरांत प्रशासनिक परिसर में हरि शंकरी के पौध रोपित कर इस बरसात के पौध रोपण की शुरुवात हुई। ज्ञातव्य हो की प्रति वर्ष अपने जन्म दिन पर पौध रोपित कर पौध रोपण अभियान प्रबन्ध समिति द्वारा चलाया जाता रहा है। इस अवसर पर सावन मेले की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। गोरखपुर के इंजीनियरिंग छात्र श्वैत शुक्ल ने धाम पर इंटरंशिप छात्र के रूप में प्रतिभाग किया। वहीं सभी ने समाज शेखर को सभी ने दीर्घ जीवी होने की कामना के साथ बधाई दी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संरक्षक अशोक कुमार मिश्र, हीरा लाल, मेला सचिव अनिल मिश्र, मेला उप संयोजक बुद्धि प्रकाश दुबे, नरेंद्र साँवर्न तिवारी, कार्यालय प्रभारी नीरज मिश्र, स्वच्छता नायक राज कुमार राम कृष्ण शुक्ल आदि शामिल रहे।