SANGRAMGARH NEWS: लाला का पुरवा गांव । सहित दर्जनों गांव में लोगों के घरों तक भर पानी लोग परेशान नजर आए घरों से पानी निकलने लोग अपने सामानों को बचाते ग्रामीणमें भारी जलभराव, घरों में घुसने लगा पानी. समय रहते जल निकासी नहीं हुई तो बाढ़ जैसे हालात की आशंका संग्रामगढ़, के रामपुर संग्रामगढ़ क्षेत्र स्थित लाला का पुरवा गांव में इन दिनों भारी जलभराव से ग्रामीणों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। गांव में जगह-जगह पानी भर जाने के कारण अब पानी लोगों के घरों में घुसने लगा है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि कुछ ग्रामीणों के छप्परों में भी पानी प्रवेश कर चुका है। लगातार जलभराव के चलते ग्रामीणों को अपने घरों से निकलने और रोजमर्रा के कार्यों के लिए आवागमन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि तत्काल गांव से जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं कराई गई, तो स्थिति और भयावह हो सकती है। जलस्तर बढ़ने पर पूरा गांव बाढ़ जैसे हालात से प्रभावित हो सकता है और लोगों के घरों में पानी भरने का खतरा बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए, ताकि गांव में पानी का जमाव कम हो और लोगों के घरों को सुरक्षित रखा जा सके।








