जलभराव से बीमारियों का बढ़ा खतरा
FATEHPUR NEWS: बहुआ विकास खण्ड के गाजीपुर कस्बा के बहुआ रोड स्थित भनतरवा तालाब प्रशासन की उपेक्षा और लापरवाही का शिकार होकर आज एक गंभीर समस्या बन चुका है। वर्षों से तालाब की सफाई न होने और आक्रमण के कारण इसका जलस्तर ओवरफ्लो हो गया है इससे तालाब से निकलने वाले पारंपरिक जल निकासी मार्ग पूरी तरह बंद हो चुके हैं जिसका नतीजा यह है की बरसात का गंदा पानी अब मजरे कंचनपुर के रास्तों और घरों में घुस चुका है कंचनपुर निवासियों के अनुसार तालाब से निकासी की कोई समुचित व्यवस्था न होने से सड़कों पर घुटनों तक पानी जमा हो गया है कई घरों में पानी घुसने से सामान खराब हो गया है और लोग डेंगू मलेरिया स्किन इन्फेक्शन जैसी बीमारी होने के डर से परेशान हैं बच्चों और बुजुर्गों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है तालाब के किनारे हुए अवैध निर्माण और जल निकासी मार्ग पर अतिक्रमण के कारण स्थिति और भयावह हो गई है। इस बाबत ग्राम प्रधान विक्रम प्रताप सिंह से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि पानी निकालने का कोई रास्ता नहीं है मेरी स्वतः की जमीन जो लगभग 500 मी तालाब से जुड़ी हुई है उसी में से जेसीबी द्वारा नाला खुदवा कर वैकल्पिक व्यवस्था बना दी गई है अब जल भराव जैसी स्थिति नहीं उत्पन्न होगी.







