Home उत्तर प्रदेश भदोही में भव्य इफ्तार पार्टी किया गया आयोजित

भदोही में भव्य इफ्तार पार्टी किया गया आयोजित

गंगा-जमुनी तहजीब दिखी, भाईचारे का संदेश दिया गया सर्रोई बाजार क्षेत्र स्थित एसबी रग्स इंटरनेशनल परिसर में पवित्र रमजान माह के अवसर पर एक भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। मरहूम बदरे आलम के पुत्रों नूर आलम, शाह आलम, शमशाद आलम और नौशाद आलम ने इस पार्टी की मेजबानी की। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने इसमें शिरकत कर रोजा इफ्तार किया और आपसी प्रेम, सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया।
इस इफ्तार पार्टी में रोजेदारों ने एक साथ बैठकर रोजा खोला। उन्होंने मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगीं। कार्यक्रम में गंगा-जमुनी तहजीब की सुंदर झलक देखने को मिली, जहाँ सभी वर्गों के लोग एक साथ शामिल हुए।
इफ्तार के बाद, सभी उपस्थित लोगों ने एक साथ नमाज अदा की। इस दौरान सभी के जीवन में खुशियां बनी रहने और हर घर में अमन-चैन कायम रहने की दुआ की गई। इस अवसर पर गुफरान खां, जीशान अंसारी, आसिफ अंसारी, इमरान खां, सदफ अंसारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। आयोजकों ने बताया कि रमजान का महीना आपसी प्रेम, भाईचारा और इंसानियत का संदेश देता है, और इसी भावना के साथ इस इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में देश और समाज में शांति, सद्भाव और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई।

BHADOHI NEWS:  सर्रोई बाजार क्षेत्र स्थित एसबी रग्स इंटरनेशनल परिसर में पवित्र रमजान माह के अवसर पर एक भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। मरहूम बदरे आलम के पुत्रों नूर आलम, शाह आलम, शमशाद आलम और नौशाद आलम ने इस पार्टी की मेजबानी की। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने इसमें शिरकत कर रोजा इफ्तार किया और आपसी प्रेम, सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया। इस इफ्तार पार्टी में रोजेदारों ने एक साथ बैठकर रोजा खोला। उन्होंने मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगीं। कार्यक्रम में गंगा-जमुनी तहजीब की सुंदर झलक देखने को मिली, जहाँ सभी वर्गों के लोग एक साथ शामिल हुए।