Home उत्तर प्रदेश भदोही पुलिस ने श्मिशन शक्तिश् के तहत ग्राम चैपाल लगाई महिलाओं-बालिकाओं को...

भदोही पुलिस ने श्मिशन शक्तिश् के तहत ग्राम चैपाल लगाई महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति किया जागरूक

BHADHAOI NEWS: भदोही पुलिस ने उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना श्मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0श् के द्वितीय चरण के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में जनपद में महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा, सशक्तिकरण और विश्वास का वातावरण बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान के तहत जनपद के सभी थानों द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही, ग्राम चैपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया गया ताकि उनकी समस्याओं का त्वरित और विधिपूर्ण निस्तारण हो सके। महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के उपाय, श्गुड टचश् और श्बैड टचश् की पहचान, उनके अधिकारों तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि बस, रास्तों एवं सार्वजनिक स्थलों पर छेड़खानी की घटना होने पर भयभीत न हों, बल्कि तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1090 पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा निकटतम थाने पर जाकर एफआईआर दर्ज कराएं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक एवं इंस्टाग्राम आदि का सावधानीपूर्वक उपयोग करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महिलाओं एवं बालिकाओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए स्वयं नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। इनमें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वीमेन पावर लाइन 1090, वीमेन हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एम्बुलेंस हेल्पलाइन 102, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड लाइन 1098, अग्निशमन सेवा 101 और साइबर हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं।