Home आस्था भगवान श्रीराम के वनवास की लीला का किया सुन्दर मंचन

भगवान श्रीराम के वनवास की लीला का किया सुन्दर मंचन

SAHARANPUR NEWS: सुल्तानपुर नगर में एकता मंच पर रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित वार्षिक श्रीराम लीला में भगवान श्री राम वनवास की लीला का सुंदर मंचन किया।रामलीला मे राजा दशरथ के रोल में रोहित ने अपने रोल से सभी को भाव विभोर किया। श्री रामलीला का उदघाटन मेघराज सैनी के पुत्र आयुष व डॉ जावेद ने फीता काटकर किया।आयोजन समिति में मनदीप सैनी, संजय, संदीप, जयपाल, सचिन, दीपक, अमित धीमान, मांगेराम, अंकित, ताराचंद सैनी, सौरभ,आदि रहे। मंच संचालन आकाश काशी ने किया।