Home आस्था भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा

भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा

SAHARANPUR NEWS: पटनी गांव मे ग्रामीणों द्वारा मंगल कलश यात्रा का आयोजन कर भगवान श्री विश्वकर्मा जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गयी । मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व गांव पटनी मे मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। मंगल कलश यात्रा सुबह कुटिया मंदिर से होते हुए गुफा मंदिर, ठाकुरद्वारा शिव मंदिर होते हुए विश्वकर्मा कुटिया मंदिर पर संपन्न हुई जहाँ महिलाओ पुरुषो द्वारा मंगल कलश यात्रा मे बढ़ चढ़ कर भाग लिया गया। पंडित जगदीश शर्मा बताया कि चार दिन चलने वाले पाठ के उपरांत मंदिर कुटिया मे भगवान श्री विश्वकर्मा जी की मूर्ति स्थापित कर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पहुंचे नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने भगवान श्री विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना कर समाज मे फैली कुरीतियों को दूर कर उनके बताये सदमार्ग पर चलने को कहा। मंगल कलश यात्रा मे मुख्य रूप से तेजपाल प्रधान,प्रमोद सैनी, वैधपाल धीमान, सतीश धीमान, सौरभ काम्बोज, अनिल धीमान, सतीश धीमान, हेमंत धीमान, राजपाल धीमान एवं बड़ी संख्या मे महिला पुरुष मौजूद रहे।