Home उत्तर प्रदेश भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक रूप से मनाने को आयोजन समिति की...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक रूप से मनाने को आयोजन समिति की बैठक सम्पन्न

19 अप्रैल को बढ़वारी कला में होगा भव्य जन्मोत्सव आयोजनदृराजू चैबे
कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील, तैयारियां तेज
PRAYAGRAJ NEWS:  भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक एवं भव्य रूप से मनाने के लिए आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक विश्वनाथ प्रसाद जूनियर हाई स्कूल, तहसील परिसर के समीप कोरांव में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शासकीय अधिवक्ता अनिल मिश्रा ने की, जबकि संचालन समाजसेवी प्रमोद मिश्र ‘पयासी’ ने किया। बैठक में उपस्थित विप्र समाज के सैकड़ों लोगों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 19 अप्रैल को प्राचीन सोमनाथ भगवान परशुराम मंदिर प्रांगण, बढ़वारी कला में जन्मोत्सव को भव्य, दिव्य एवं ऐतिहासिक रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी ने एकजुट होकर पूरी ताकत से जुटने का संकल्प लिया।इस दौरान पिंटू चैबे ने कहा कि यह आयोजन किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरे समाज का है, इसलिए इसकी सफलता की जिम्मेदारी सभी की है। वहीं प्रमोद पयासी ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को आमंत्रित कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाना सभी की जिम्मेदारी है।राजू चैबे ने भी कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम जन्मोत्सव ऐतिहासिक होगा और इसमें क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।बैठक में डॉ. अनिल पांडेय, राजेश पांडेय, बबुआन द्विवेदी, शशि दुबे, बृजेश तिवारी, जितेन्द्र मिश्रा, विपिन शुक्ला, शुभम ओझा, शैलेश मिश्रा, चंद्रश पांडेय, बबलू शुक्ला, राजा पांडेय, मुन्ना मासूम, विन्ध्यवासिनी शुक्ला, उत्तम दुबे, आकाश तिवारी, पंकज दुबे, मिथिलेश शुक्ला, विपुल दुबे, राहुल शुक्ला, राजन तिवारी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।अंत में आयोजन समिति के सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाएं।