Home उत्तर प्रदेश भगवान कृष्ण की महारास लीला की कथा सुन श्रद्धालु हुए भावविभोर

भगवान कृष्ण की महारास लीला की कथा सुन श्रद्धालु हुए भावविभोर

PRATAPGARH NEWS: लालगंज नगर के पूरे स्वामी में चल रही श्रीमदभागवत कथा में शुक्रवार को गोपियों संग भगवान श्रीकृष्ण की महारासलीला व मथुरा गमन प्रसंग पर कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे दिखे। कथाव्यास स्वामी योगेश्वराचार्य जी महराज ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण की वंशी की धुन सुनकर गोपियां ही नहीं सारा बृजवासी ठहरा जाता था। भगवान कृष्ण ने निधिवन में गोपियांे संग महारास रचाया। कथाव्यास ने बताया कि इस महारास में भगवान शिव भी गोपी बनकर आये और इसीलिए उनका नाम गोपेश्वर पड़ा। उन्होने रास और महारास में अंतर स्पष्ट करते हुए श्रद्धालुओं को बताया कि जब भगवान से मिलने की इच्छा भक्त करते हैं तो वह रास कहा जाता है। जबकि जब भगवान स्वयं अपने भक्तों से मिलने के लिए आते हैं तो उसे महारास कहा जाता है। भगवान श्रीकृष्ण की महारास लीला जीवात्मा का परमात्मा से मिलन कहा जाता है। कथा के दौरान राधेकृष्ण संकीर्तन में भी श्रद्धालु रमे दिखे। मुख्य आयोजक रमाकांत मिश्र व द्रोपदी मिश्रा ने व्यासपीठ का पूजन किया। कार्यक्रम के संयोजक राजकुमार मिश्र ने श्रद्धालुओं का स्वागत व मनीष मिश्र ने आभार जताया। इस मौके पर डॉ0 ज्ञानेन्द्र नाथ त्रिपाठी, आचार्य राजेश मिश्र, छोटेलाल सरोज, बृजेश द्विवेदी, श्रीकांत मिश्र, प्रवीण, अंजनी अमोघ, पप्पू तिवारी आदि मौजूद रहे।