Home आस्था भगवान की कथा श्रवण में है जीवन का सुमंगल- स्वात्मानंद महराज

भगवान की कथा श्रवण में है जीवन का सुमंगल- स्वात्मानंद महराज

PRATAPGARH NEWS: सांगीपुर क्षेत्र के पूरे राज रांकी गांव में श्रीशिवमहापुराण कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमडी दिखी। फतेहपुर से पधारे संत श्री स्वात्मानंद महराज ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया। उन्होनें कहा कि भगवान शिव की आराधना मनुष्य के जीवन को अलौकिक सुख से अभिसिंचित करती है। उन्होने कहा कि भगवान की पूजा और भक्ति भाव से समर्पण से ही जीवन में सुमंगल का उदय हुआ करता है। कथाव्यास ने भगवान शिव की पूजा को जीवन में सबसे सुफल बताया। आयोजक जितेन्द्र सिंह चौहान ने व्यासपीठ का वैदिक मंत्रोचार के बीच पूजन किया। शांती सिंह ने श्रद्धालुओं के प्रति आभार जताया। इस मौके पर रवीन्द्र सिंह, दशरथ सिंह, सोनू सिंह, संदीप सिंह, धीरेन्द्र सिंह, दिनेश, इन्द्रसेन सिंह, लालता सिंह, अंशू सिंह, केके सिंह आदि मौजूद रहे।