KAUSHAMBI NEWS: विकास खण्ड कड़ा के के कनवार में स्थित धर्मा देवी इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा 2026 में अच्छे अंक प्राप्ति हेतु विद्यालय के छात्र/छात्राओं अर्धवार्षिक परीक्षा में कक्षा 10 व 12 में विद्यालय स्तर में शीर्ष-10 स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राम किरण त्रिपाठी द्वारा मेडल पहनाकर व नकद धनराशि देकर प्रोत्साहित किया गया, जिसमें कक्षा 10 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा रिया यादव पुत्री जयकरन सिंह व नेहा देवी पुत्री नागेश सिंह यादव को 2100 रूपये व मेडल, द्वितीय स्थान प्राप्त छात्रा साक्षी मिश्रा पुत्री महेश कुमार मिश्रा को 1500 रूपये व मेडल, तृतीय स्थान प्राप्त छात्र सौरभ कुमार मौर्य पुत्र कंधई लाल मौर्य को 1100 रूपये की नकद धनराशि व मेडल तथा अन्य टॉप-10 सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को 500 रूपये की नकद धनराशि व मेडल पहनाकर प्रोत्साहित किया गया।
इसी क्रम में कक्षा 12 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र सिद्धार्थ सिंह पुत्र राम मनोहर सिंह को 2100 रूपये का चेक व मेडल, द्वितीय स्थान प्राप्त छात्रा रश्मि यादव पुत्री भीम सिंह को 1500 रूपये का चेक व मेडल, तृतीय स्थान प्राप्त छात्रा अंजली देवी पुत्री विमल चंद्र राजपूत को 1100 रूपये का चेक व मेडल तथा टॉप-10 सूची में सम्मिलित अन्य छात्र/छात्राओं को 500 रूपये का चेक व मेडल पहनाकर प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राम किरण त्रिपाठी ने समस्त छात्र/छात्राओं को बोर्ड परीक्षा हेतु प्रेरित किया।







