Home उत्तर प्रदेश बेहतर शिक्षण पर दें जोर – प्राचार्य राजेन्द्र प्रताप

बेहतर शिक्षण पर दें जोर – प्राचार्य राजेन्द्र प्रताप

7
0

निपुण विद्यालयों,सर्वाधिक नामांकन कराने वाले शिक्षक किए गये सम्मानित
प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। कौड़िहार विकासखंड में नए सत्र के लिए स्कूल चलो अभियान का आयोजन आज किया गया। ब्लाक स्तरीय रैली को डायट प्राचार्य राजेन्द्र प्रताप ने झंडी दिखाई। खंड शिक्षा अधिकारी क्षमाशंकर पांडेय ने स्थानीय लोगों से अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से विद्यालय भेजने का आह्वान किया। रैली में प्राथमिक विद्यालय नवाबगंज-प्रथम, प्राथमिक विद्यालय नवाबगंज-द्वितीय, उच्च प्राथमिक विद्यालय नवाबगंज के सभी शिक्षकों के साथ 100 से अधिक छात्र, छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बच्चों के हाथ में स्लोगन लिखी पट्टियां थीं। इस रैली में दिव्यांग शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी उत्साह दिखाया। उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। बीआरसी कौड़िहार के सभागार में मुख्य अतिथि
डायट प्राचार्य राजेन्द्र प्रताप ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि बेहतर शिक्षण पर सभी जोर दें। उन्होंने विकास खंड के 22 निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को प्रमाणपत्र दिया। सेवानिवृत्त हो चुके शिक्षक शकुंतला देवी, दिनेश कुमार यादव, शाहिना नसरीन को भी सम्मानित किया गया। नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत करने के साथ पुस्तकें भी बांटी गईं। सर्वाधिक नामांकन कराने वाले शिक्षक जय सिंह, राजेश शुक्ल, सौरभ श्रीवास्तव का भी सम्मान हुआ। इस मौके पर राधेकृष्ण, बालेंद्र पांडेय, राजेश शुक्ल, जय सिंह, पूनम चैधरी, अर्चना, राजलक्ष्मी, मिथलेश चैरसिया, आनंद प्रताप, सारिका गुप्ता आदि मौजूद रहीं।