Home आस्था बुढ़वा मंगल पर्व पर विशाल मेला व घटिया वाले महावीर मंदिर पाठकपुरा...

बुढ़वा मंगल पर्व पर विशाल मेला व घटिया वाले महावीर मंदिर पाठकपुरा में विशाल दंगल का शुभारम्भ

JALAUN NEWS: सिद्धपीठ ठड़ेश्वरी मन्दिर उरई में बुढ़वा मंगल पर्व पर विशाल मेला व घटिया वाले महावीर पाठकपुरा उरई में जय मातेश्वरी समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय विशाल दंगल आज 2 व 3 सितम्बर को आयोजित किया जा रहा है। उपरोक्त संबंध में सिद्धपीठ ठड़ेश्वरी मन्दिर उरई के महन्त श्री श्री 1008 श्री सिद्ध रामदास जी महामण्डलेश्वर ने कहा कि उपरोक्त बुढ़वा मंगल पर्व भगवान श्री रामसीता जी प्रिय भक्त श्री हनुमान जी के नाम पर प्रति वर्ष आयोजित किया जाता है। जिनके दर्शन करने से मनुष्य के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं।श्री हनुमान जी मनुष्यों के सभी संकटों को हरने वाले हैं। वहीं घटिया वाले महावीर मंदिर पाठकपुरा उरई में आयोजित होने वाले विशाल दंगल आयोजन समिति के अध्यक्ष सुशील अवस्थी (टिन्नी महाराज) ने बताया कि दंगल में देश भर से पहलवानों के आने की संभावना है। जिसमें कई प्रांतों के पहलवानों की स्वीकृति मिल चुकी है। दंगल में पहलवानों की कुश्ती एक लाख रुपए तक की होंगी। उन्होंने जनपद की जनता से सहयोग की अपील के साथ दंगल व मेला एकता अखंडता को बनाए रखें।