Home उत्तर प्रदेश बुंदेलखण्ड श्रेत्र के अधिवक्ता ही मेरे सारथी है:शेखर     

बुंदेलखण्ड श्रेत्र के अधिवक्ता ही मेरे सारथी है:शेखर     

JHANSI NEWS: बुंदेलखण्ड से बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद प्रत्याशी चन्द्रशेखर तिवारी ने कहां की आगामी चुनाव में मै प्रदेश की रणभूमि में लड़ रहा हूं और मेरे सारथी बुंदेलखण्ड के समस्त सीनियर,समकक्ष,अनुज भाई बहन अधिवक्ता है इसलिए मुझे तनिक मात्र संसय नही यह बुंदेलखण्ड और बुंदेलखण्ड के अधिवक्ताओं को समर्पित होगा वही शेखर ने कहां बुंदेलखण्ड अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू कराने का नेतृत्व कर लक्ष्य को पूरा करेगा और बुंदेलखण्ड के सम्मानित अधिवक्ता ही बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश को नयी दिशा देकर अधिवक्ताओं की समस्याओं व नये कार्यो का खाका खीचने का काम करेगे और मैं उनके पद चिन्हो पर चल कर बुंदेलखण्ड सहित पूरे प्रदेश की सेवा करूंगा । शेखर ने बुंदेलखण्ड के अधिवक्ताओं से आग्रह करते हुए  अपील की कि आप सभी के साहस दम्भ सहयोग से चुनाव मैदान में हूं ताकि बुंदेलखण्ड कलंक से मुक्त हो वही यह भी की बुंदेलखण्ड की तरह आपका प्रत्यासी भी बाहुबली माफिया नही है आपके बीच का है और आपको सदैव नमन करते रहने पर विश्वास रखता है इसलिए आगामी चुनाव को डायरी पेन दारू मुर्गा से परे रहते अपने क्षेत्र के लिए प्रथम वरीयता का मत देकर बुंदेलखण्ड को बिजयी बनायें ।