विद्यार्थियों में स्वस्थ डिजिटल आदतों के विकास पर जोर
VARANASI NEWS: हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वाराणसी के बी.एड. विभाग द्वारा “डिजिटल डिटॉक्स तकनीकों से स्वस्थ डिजिटल स्क्रीन आदतों का विकास” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में डिजिटल डिटॉक्स की समझ विकसित करते हुए स्वस्थ, संतुलित और जिम्मेदार डिजिटल स्क्रीन उपयोग की आदतों को बढ़ावा देना।
सेमिनार में विचार व्यक्त करते हुए महाविद्यालय के उप-प्राचार्य प्रो. विश्वनाथ वर्मा ने कहा कि आज के समय में जहाँ ऑनलाइन शिक्षा आवश्यक है, वहीं स्वस्थ डिजिटल आदतों का विकास भी उतना ही महत्वपूर्ण है। वहीं बी.एड. विभाग की प्रभारी प्रो. अनिता सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि छोटी-छोटी सकारात्मक आदतों से डिजिटल उपयोग को नियंत्रित किया जा सकता है तथा चिंतन–मनन से छात्रों की मानसिक क्षमता का विकास संभव है। बी.एड. विद्यार्थी रवि कुमार ने अपने प्रस्तुतीकरण में कहा कि डिजिटल संसाधन हमारे स्वामी नहीं, बल्कि हमारे सहायक हैं। वहीं, रितु राय ने डिजिटल डीटाक्स तकनीकों- 20-20-20 नियम, ग्रे-स्केल मोड इत्यादि का हैंड्स-ऑन अभ्यास भी कराया। कार्यक्रम का संचालन अमन ख़ान द्वारा किया गया, जबकि जबकि डॉ. देवेंद्र प्रताप सिंह और डॉ. अनिल कुमार ने मेंटर के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर प्रो. अशोक कुमार सिंह, प्रो. अनुराधा राय, प्रो. कनकलता विश्वकर्मा, डॉ. दुर्गेश सिंह यादव, प्रमोद कुमार सहित कई प्राध्यापक उपस्थित रहे। सेमिनार में 70 से अधिक बी.एड. विद्यार्थी सम्मिलित हुए।







