MIRZAPUR/HALIYA NEWS: जनपद मिर्जापुर अंतर्गत ब्लाक सभागार हलिया में बुधवार को खंड विकास अधिकारी विजय शंकर त्रिपाठी ने विकास कार्यों को लेकर ग्राम सचिवों और टीए संग बैठक की खंड विकास अधिकारी ने 2025 के मुख्यमंत्री आवासों,जल संरक्षण व मनरेगा,गोवंश संरक्षण की समीक्षा बैठक लेते हुए जल संरक्षण की स्थित किसी ग्राम पंचायत में संतोषजनक नहीं पाये जाने पर सचिवों की नकेल कसते हुए 15 दिन में सुधार लाने की सचिवों और टीए को सख्त हिदायत दीया प्रत्येक गौशालाओं पर हरा चारा की व्यवस्था,गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण,पोषाहार व भूसे का पर्याप्त प्रबंध करने का निर्देश दिया 50 मुख्यमंत्री अधूरे आवासों को एक सप्ताह में पूर्ण कराने का सचिवों को निर्देश दिया है ग्राम पंचायतवार मनरेगा,आवास,फैमिली आईडी, जलसंचयन आदि विकास कार्यों की समीक्षा कीया खंड विकास अधिकारी ने अधूरे आवासों को जल्द से जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दीया इस दौरान एडीओ पंचायत रूपेश श्रीवास्तव, सीएम फेलो गौरव सिंह ,एपीओ मनरेगा ज्ञान सिंह, एडीओ एजी नरेन्द्र कानापुरिया, जेई एम आई विजय कुमार, सचिव कौशलेन्द्र राय, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, बाल कृष्ण, आशीष यादव, शैलेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।







