कार्य संतोषजनक मिले, ग्राम प्रधान महेंद्र प्रताप व सचिव आलोक कुमार को सुधार के निर्देश
PRATAPGARH NEWS: विकासखंड बिहार की ग्राम पंचायत गलगली में खंड विकास अधिकारी मिर्जा इरफान बेग ने परिसंपत्तियों का निरीक्षण किया। ‘स्वच्छता ही सेवा 2025’ अभियान के तहत हुए इस निरीक्षण में खेलकूद मैदान और अमृत सरोवर शामिल थे। अधिकारी ने अधिकांश कार्यों को संतोषजनक पाया, हालांकि कुछ सुधारों के लिए निर्देश भी दिए। खेलकूद मैदान के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई और व्यवस्था संतोषजनक मिली। ग्राम प्रधान ने बताया कि इसका निर्माण ग्रामीण युवाओं को खेलकूद के लिए बेहतर मंच प्रदान करने और उन्हें खेतों या अन्य स्थानों पर अभ्यास करने से रोकने के उद्देश्य से किया गया है। मैदान पर ट्रैक, बैठने और पानी पीने की व्यवस्था भी संतोषजनक पाई गई। खंड विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान को खेल सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसी क्रम में अमृत सरोवर का भी निरीक्षण किया गया, जहां वर्षा जल संरक्षण और साफ-सफाई का कार्य व्यवस्थित पाया गया। ग्राम प्रधान के अनुसार, इस सरोवर का निर्माण ग्रामीण बुजुर्गों को सुबह-शामकिया गया, जहां वर्षा जल संरक्षण और साफ-सफाई का कार्य व्यवस्थित पाया गया। ग्राम प्रधान के अनुसार, इस सरोवर का निर्माण ग्रामीण बुजुर्गों को सुबह-शाम टहलने, बैठने और वर्षा जल संरक्षण के लिए बेहतर सुविधा देने हेतु किया गया है। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी ने आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त पटरी की मरम्मत, झाड़ियों की कटाई और बैठने के लिए कुर्सियों के निर्माण का कार्य तत्काल पूरा करने के निर्देश ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान को दिए।







