Home उत्तर प्रदेश बिहार ब्लॉक में ‘हमारा आंगन-हमारे बच्चे’ कार्यक्रमः 55 निपुण छात्र-छात्राओं को सम्मानित...

बिहार ब्लॉक में ‘हमारा आंगन-हमारे बच्चे’ कार्यक्रमः 55 निपुण छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया

PRATAPGARH NEWS: बिहार ब्लॉक स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर ‘हमारा आंगन-हमारे बच्चे’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी वंशीधर पांडेय के मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम में 55 निपुण छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रत्येक न्याय पंचायत से 5-5 निपुण छात्र-छात्राओं का चयन किया गया था। इनमें 3 आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे और 2 प्राथमिक विद्यालयों की पहली व दूसरी कक्षा के छात्र-छात्राएं शामिल थे। इन 55 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, कहानियों की पुस्तकें, कला संबंधी कॉपियां, कलर बॉक्स और ज्योमेट्री बॉक्स प्रदान किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों के अभिभावकों का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान प्रतिनिधि संतोष पांडेय और विशिष्ट अतिथि सीडीपीओ माया देवी थीं। इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुंदरगंज के प्रधानाध्यापक सुनील मिश्रा भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में शिक्षक, शिक्षामित्र और कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। इनमें राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बिहार के महामंत्री मनोज कुमार मिश्रा, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ बिहार के अध्यक्ष सुशील कुमार शुक्ला, प्राथमिक शिक्षक संघ बिहार के मंत्री बालेन्द्र शुक्ला, एआरपी सबा अख्तर सहित राघवेंद्र, अतुल कुमार पांडे, शाबान अली, प्रभा शंकर पांडे, संतोष मिश्रा, राजेश मिश्रा, राहुल मिश्रा, वाहिद खान, नियाजुल्लाह सिद्दीकी, बाबूलाल, आनंद मिश्रा, सुनील कुमार सिंह, पवन कुमार और राधा गुप्ता जैसे लोग शामिल थे। खंड शिक्षा अधिकारी वंशीधर पांडेय ने कार्यक्रम के अंत में कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ाते हैं और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायक होते हैं।