Home उत्तर प्रदेश बिहार के भोजपुर भरत तिवारी एनकाउंटर हत्याकांड की दोषियों को दिया जाए...

बिहार के भोजपुर भरत तिवारी एनकाउंटर हत्याकांड की दोषियों को दिया जाए फांसी: पंडित सुनील कुमार पांडे एडवोकेट

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी हत्याकांड के हत्यारो को तत्काल फांसी दिया जाए अन्यथा अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण संस्थान इस मुद्दे को लेकर पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी

वर्तमान केंद्रीय एवं भाजपा शासित प्रदेश सरकार लगातार
ब्राह्मण समाज का उत्पीड़न कर रही है ब्राह्मण समाज का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

MIRZAPUR NEWS: अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री एवं मिर्जापुर के कद्दावर ब्राह्मण नेता पंडित सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने बिहार के भोजपुर के ब्राह्मण शिरोमणि एवं शहीद भारत तिवारी के हत्यारो को तत्काल फांसी देने तथा पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा 10 करोड़ की आर्थिक सहायता देने की मांग करते हुए कहां की वर्तमान केंद्रीय एवं प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ब्राह्मण समाज का लगातार उत्पीड़न हो रहा है ब्राह्मण समाज को फर्जी मुकदमे में फसाने और तथा उनको फर्जी एनकाउंटर में हत्या करने की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है आज ब्राह्मण समाज लगातार अपने ऊपर हो रहे हैं अन्याय अत्याचार के खिलाफ आवाज उठा रहा है अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण संस्थान ब्राह्मण समाज के ऊपर अन्याय अत्याचार कदाफी बर्दाश्त नहीं करेगा उन्होंने बिहार भोजपुर के शहीद भरत तिवारी हत्याकांड के दोषियों के खिलाफ फांसी की सजा की मांग करते हुए भरत तिवारी के परिजनों को 10 करोड़ की आर्थिक सहायता और भरत तिवारी के लिए शहीद का दर्जा की मांग किया और चेतावनी दिया कि यदि सरकार शीघ्र ही ब्राह्मण समाज के इस मांग को नहीं मानेगी तो अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण संस्थान पूरे प्रदेश में इस प्रकरण को लेकर आंदोलन करेगी
संस्थान के राष्ट्रीय महासचिव पंडित सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने बताया कि अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण संस्थान बिहार प्रांत के पदाधिकारी को तत्काल भरत तिवारी के परिजनों से मिलने का निर्देश दे दिया गया है शीघ्र ही अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण संस्थान का प्रतिनिधिमंडल भोजपुर बिहार जाकर भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात करके इस आंदोलन में उनके साथ खड़ा होने का कार्य करेगा।