Home उत्तर प्रदेश बिपिन राज कान्वेंट स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

बिपिन राज कान्वेंट स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

प्रतिभागी बच्चों को जेल पर्यवेक्षक ने किया पुरस्कृत
FATEHPUR NEW:  पनी मोहल्ला स्थित बिपिन राज कान्वेंट स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने लांग जंप, दौड़, म्यूजिक चेयर, क्रिकेट, बैडमिंटन तथा निबंध प्रतियोगिता सहित विभिन्न स्पर्धाओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अपराध निरोधक समिति के सचिव एवं जेल पर्यवेक्षक बिपिन बिहारी शरण उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेलकूद से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और अनुशासन, टीम भावना तथा आत्मविश्वास का निर्माण होता है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अमिताभ बिहारी शरण ने अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नमामि गंगे के संयोजक शैलेंद्र शरण ‘सिंपल’, कमलचंद वर्मा, राम किशोर गुप्ता, लीना श्रीवास्तव, शाइस्ता, शीबा खातून, प्रियंका श्रीवास्तव, इशरत, अंजली श्रीवास्तव, सदफ, हिमांशी, सर्वेश श्रीवास्तव, अब्दुल कुद्दुस, सुरेन्द्र पाठक, राजकुमार, अजय कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।