Home उत्तर प्रदेश बिन्दकी के दशहरा महोत्सव को लेकर विधायक जैकी ने की बैठक

बिन्दकी के दशहरा महोत्सव को लेकर विधायक जैकी ने की बैठक

बैठक में अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

FATEHPUR NEWS: जनपद के बिंदकी नगर स्थित तहसील परिसर में रविवार को क्षेत्रीय विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने अधिकारियों के साथ बैठक की। यह बैठक 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने वाले ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुलाई गई थी। विधायक ने कहा कि यह मेला 80 साल पुराना है और इसके आयोजन में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। बैठक में एसडीएम प्रियंका अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी प्रगति यादव, तहसीलदार अचलेश सिंह और अन्य विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे। इसमें बताया गया कि पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़कों के गड्ढे भरने का काम किया जा रहा है। खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अतिरिक्त, पुलिस द्वारा नगर में कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की जाएगी ताकि मेला सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
इस अवसर पर मेला कमेटी के अध्यक्ष शिवम सिंह परिहार (प्रमोद सिंह परिहार), संरक्षण मंडल के अनिल गुप्ता (चार्ली), सुनील गुप्ता (बाबा), पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल सोनकर, लक्ष्मी चंद्र (मोना ओमर), अतुल द्विवेदी, गौरव गुप्ता (रवि गुप्ता), विजय कुमार (काजू साहू), शिवम गुप्ता और विजय चौहान सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।