Home उत्तर प्रदेश बिना लाइसेंस विस्फोटक पदार्थों की बिक्री करते हुए 2 अभियुक्त गिरफ्तार

बिना लाइसेंस विस्फोटक पदार्थों की बिक्री करते हुए 2 अभियुक्त गिरफ्तार

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख) गुरुवार को थाना पचपेड़वा पुलिस टीम के उ0नि0 योगेश प्रताप सिंह,उ0नि0 अविनाश कुमार सिंह मय हमराह हे0का0 ज्ञानेन्द्र सिंह का0 अरविन्द कुमार, हे0का0 फ़ुल्लर प्रसाद व का0 शिवम् गुप्ता थाना हाजा से प्रस्थान कर देखभाल क्षेत्र, रोकथाम जुर्म जरायम तथा चेकिंग संदिग्ध व्याक्ति व प्रचलित त्यौहार दीपावली के दृष्टिगत शांति व्यवस्था में मामूर थे कि गनेशपुर चौराहे पर स्थित अपने किराए के दुकान में नाजायज तरीके से अवैध पटाखा रखकर बेचने वाले अभियुक्त 1. अजय सोनी पुत्र कमला प्रसाद निवासी ग्राम मधवानगर थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर, 2. शिवम् अग्रहरि पुत्र जानकी प्रसाद  निवासी ग्राम मधवानगर थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर को बिस्फोटक पदार्थो की बरामदगी के साथ दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना पचपेड़वा पर क्रमश: मु0अ0सं0 206/2025 धारा 288 बीएनएस व 9 बी बिस्फोटक अधि0, 02 मु0अ0सं0 207/2025 धारा 288 बीएनएस व 9 बी बिस्फोटक अधि0 पंजीकृत कर दोनो अभियुक्तों को मा0 न्यायालय रवाना किया गया।