Home उत्तर प्रदेश बिना फिटनेस, नंबर प्लेट और अवैध पार्किंग पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

बिना फिटनेस, नंबर प्लेट और अवैध पार्किंग पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

FATEHPUR NEWS: पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था में सुधार के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान बिना फिटनेस, बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों और नाबालिग चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
यह अभियान पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देश और क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में संचालित हुआ। प्रभारी यातायात उपनिरीक्षक लाल जी सविता के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने सहिली, तारापुर और जोनिहा रोड समेत कई प्रमुख स्थानों पर सघन चेकिंग की। चेकिंग के दौरान, बिना फिटनेस और बिना नंबर प्लेट वाले दोपहिया व चार पहिया वाहनों, नाबालिगों द्वारा ई-रिक्शा चलाने और हाईवे व मुख्य मार्गों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों पर विशेष ध्यान दिया गया। अनियमित वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्थानीय निवासियों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक भी किया। मौके पर यातायात नियमों से संबंधित प्रचार सामग्री वितरित की गई, जिसका उद्देश्य सुरक्षित और अनुशासित ड्राइविंग को बढ़ावा देना था।