Home उत्तर प्रदेश बिजली विभाग के कर्मचारी बिना वर्दी किट के काम करने को मजबूर

बिजली विभाग के कर्मचारी बिना वर्दी किट के काम करने को मजबूर

कर्मचारियों ने लगाया यूनिफॉर्म के पैसे एक्सीयन पर ‘डकारने’ का आरोप
KUSHINAGAR NEWS: बिजली विभाग के फील्ड कर्मचारियों को इन दिनों बिना वर्दी के ही काम करना पड़ रहा है। कर्मचारियों का आरोप है कि पड़रौना विद्युत उपकेंद्र के एक्सीयन की नियत खराब है और वे यूनिफॉर्म के लिए मिलने वाली धनराशि को डकारने की फिराक में हैं। कर्मचारियों का कहना है कि शासन द्वारा फील्ड स्टाफ को सुरक्षा और मानकों के तहत निर्धारित वर्दी और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इसके लिए बजट भी जारी होता है, लेकिन काफ़ी दिनों से बीत जाने के बाद भी न तो वर्दी मिली और न ही कोई ठोस जवाब। मजबूरन कर्मी आम कपड़ों में ही लाइन, ट्रांसफार्मर और शिकायतों पर उपभोक्ताओं का काम करने को विवश हैं, जिससे उनकी सुरक्षा खतरे में है। “गर्मी, बरसात और तारों के बीच काम करते हैं। बिना वर्दी और सेफ्टी गियर के करंट लगने का खतरा हर वक्त बना रहता है। यूनिफॉर्म का पैसा आता है, लेकिन ऊपर तक पहुंचते-पहुंचते गायब हो जाता है,” एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया। कर्मचारियों ने विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि मामले की जांच कराई जाए और लंबित वर्दी व सुरक्षा उपकरण तत्काल उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सामूहिक रूप से अपनी बात उच्च स्तर तक पहुंचाएंगे। इस संबंध में पड़रौना विद्युत उपकेंद्र के अधिकारी सुरेन्द्र कुमार से संपर्क करने पर उन्होंने कहा की जो वर्दी किट है वो सबके पास है बरसात के वजह से भीग गया होगा इस लिए लोग सादे वर्दी मे घूम रहे है जबकि सच्चाई ये है की किसी कर्मचारी के पास वर्दी मौजूद ही नहीं अब देखने वाली बात होंगी की इस मामले का जिले के जिम्मेदार अधिकारी कबतक संज्ञान लेते और जाँच कर सम्बंधित पर क्या कार्रवाई करते है।