कलेक्ट्रेट में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक, विभागों को दिए सख्त निर्देश
KUSHINAGAR NEWS: जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग के लंबित बिलों के भुगतान, विद्युत देयों की वसूली और निर्बाध विद्युत आपूर्ति को लेकर समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, पंचायत, ग्रामीण पेयजल, आंगनवाड़ी, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार सहित सभी विभागों को निर्देश दिए कि उपलब्ध बजट से लंबित विद्युत बिलों का भुगतान तत्काल किया जाए। जिन विभागों के पास धन नहीं है, वे बिना देरी अपने मुख्यालय से धनराशि की मांग कर पत्र भेजें और उसकी प्रति जिला प्रशासन को भी दें। उन्होंने कहा कि भुगतान प्रक्रिया में देरी न हो, इसके लिए जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से भी संबंधित विभागों के मुख्यालय को पत्र भेजे जाएंगे। विद्युत बिलों की प्रभावी वसूली और निर्बाध आपूर्ति सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रशासन हर संभव सहयोग देगा। बैठक में विद्युत आपूर्ति और विभागीय समन्वय पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।बैठक में जॉइंट मजिस्ट्रेट, अधीक्षण अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता विद्युत, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।







