PRATAPGARH NEWS: रानीगंज तहसील के अंतर्गत उप खण्ड अधिकारी सतीश कुमार, व जे, ई, विनोद कुमार के संरक्षण में सहायक अभियंता सुनील कुमार, धर्मेन्द्र कुमार लाइन मैन. ओमप्रकाश, सौरभ तथा भानुप्रताप पटेल समस्त टीम के साथ बीरापुर बाजार में सघन चेकिंग चलाया इस दौरान लगभग 50लोगों में से 15लोगों का केबल कनेक्शन काटा गया साथ ही साथ 64650रुपया बकाया वसूला गया साथ ही साथ बकायेदारों को चेतावनी देते हुए निर्देशित किया गया कि बकाया धनराशि जल्द से जल्द भुगतान करने की कोशिस करें अन्यथा आप लोगों के विरुद्ध एफ, आई, आर, की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी इस अभियान के दौरान समस्त बाजार वासियों में अफरा तफ़री मची रही सहायक अभियंता सुनील कुमार के अनुसार क्षेत्र के समस्त बाजारों में ऐसी कार्यवाही चलती रहेगी।







