Home उत्तर प्रदेश बिजली गिरने से ट्रांसफॉर्मर खराब, रातभर अंधेरे में रहा चितावनपुर गांव

बिजली गिरने से ट्रांसफॉर्मर खराब, रातभर अंधेरे में रहा चितावनपुर गांव

वैकल्पिक ट्रांसफॉर्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति हुई बहाल

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) विगत रात्रि आकाशीय बिजली गिरने से 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र भवानीपुर के अंतर्गत ग्राम चितावनपुर को बिजली आपूर्ति करने वाला 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण रात करीब 1 बजे से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित रही और ग्रामीणों को अंधेरे में रात बितानी पड़ी। गुरुवार को सुबह सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और  वैकल्पिक ट्रांसफॉर्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी। उपखंड अधिकारी अंशु कुमार पांडेय ने बताया कि क्षतिग्रस्त ट्रांसफॉर्मर के स्थान पर वैकल्पिक ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर गांव में बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।