Home इटावा बिजली के पोल से तार चोरी करने वाले 4 अभियुक्त 12 घंटे...

बिजली के पोल से तार चोरी करने वाले 4 अभियुक्त 12 घंटे मे गिरफ्तार

ETAWA NEWS: इटावा पुलिस को बड़ी सफलता मिली। मात्र 12 घण्टे के अन्दर बिजली के पोल से तार की चोरी करने वाले 4 अभियुक्तों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। कब्जे से चोरी किया गया बिजली का तार, चोरी करने में प्रयुक्त उपकरण एवं परिवहन में प्रयुक्त 01 लोडर बरामद किया गया।अवर अभियन्ता राजाबाबू पुत्र रामसनेही विद्युत उपकेन्द्र हनुमन्तपुरा द्वारा थाना सहसों पर लिखित तहरीरी सूचना दी गयी कि  33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र हनुमंतपुरा से पोषित 11 केवी फीडर सिण्डौस की लाइन के 04 पोल क्वारी नदी के पहले 03 तार जिनकी लम्बाई 600 मीटर को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया एवं 04 नग विद्युत पोल क्षतिग्रस्त कर दिये गये हैं । सूचना पर तत्काल थाना सहसों पर मु0अ0सं0 40/2025 धारा 303(2)/324(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं चोरी की घटनाओं को कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम मे थाना सहसो पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चम्बल पुल पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग की जा रही थी इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुयी कि बल्लो की गढ़िया की ओर से कुछ व्यक्ति लोडर में चोरी का सामान लेकर चकरनगर की ओर आ रहे हैं, सूचना पर तत्काल थाना सहसों पुलिस द्वारा हनुमन्तपुरा चौराहे पर सघन चैकिंग की जाने लगी इसी दौरान 01 लोडर आता दिखायी दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा रूकने का इशारा किया गया तो चालक द्वारा भागने का प्रयास किया गया जिस पर पुलिस टीम द्वारा लोडर को कुल 04 व्यक्तियों सहित हनुमन्तपुरा बिजली घर के पास से गिरफ्तार किया गया पकड़े गये व्यक्तियो से नाम पता पूछते हुये लोडर की तलाशी ली गयी तो लोडर से 01 कटर, 01 जोड़ी रवर के ग्लब्स, 01 रस्सी, 03 बण्डल बिजली का तार बरामद किया गया तथा अभियुक्त बंटू उर्फ बन्टी के कब्जे से 01 तमन्चा 315 बोर व 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये । बरामद बिजली के तार के सम्बन्ध में सभी से कड़ाई से पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि हम लोगों ने मिलकर क्वारी नदी के पास लगे बिजली के खम्बे पर रस्सी डालकर तारों को खींचकर खम्बे को गिराकर कटर व प्लास, पेचकस की सहायता से तार को काटकर चोरी कर लिया था ।उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु एसएसपी द्वारा 10,000/- की धनराशि से पुरस्कृत किया गया ।