Home उत्तर प्रदेश बिंदकी नगर पालिका बोर्ड में 28.61 करोड़ का बजट पेश, विकास कार्यों...

बिंदकी नगर पालिका बोर्ड में 28.61 करोड़ का बजट पेश, विकास कार्यों पर रहा जोर

नाली, सीसी रोड, पेयजल और स्ट्रीट लाइट को प्राथमिकता

बिंदकी/फतेहपुर। नगर पालिका परिषद बिंदकी की बोर्ड बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए ₹28 करोड़ 61 लाख 81 हजार 500 का अनुमानित बजट पेश किया गया। बजट में नाली निर्माण, खडंजा एवं सीसी रोड, पेयजल सुविधा और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को विशेष प्राथमिकता दी गई। जानकारी के अनुसार मुगल रोड स्थित नगर पालिका भवन में आयोजित बैठक में विभिन्न मदों पर विस्तृत चर्चा की गई। बजट में हैंडपंप अनुरक्षण व मरम्मत, नाली निर्माण एवं अनुरक्षण, सफाई अनुभाग का वेतन, सफाई विभाग के वाहनों का संचालन व ईंधन, डोर-टू-डोर कूड़ा निस्तारण, सफाई निरीक्षक वेतन, रसायन/औषधि व कीटनाशक, पौधारोपण, जल निकासी, पेंशन अंशदान, पथ प्रकाश वेतन, जलकल विभाग तथा अन्य आवश्यक व्यय शामिल किए गए। बैठक में चेयरमैन राधा साहू ने कहा कि सभी सभासदों एवं नगरवासियों के सहयोग से नगर का निरंतर विकास कराया जा रहा है और आगामी वर्ष में मूलभूत सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी कृष्ण चंद्र पांडेय, प्रधान लिपिक मनोज कुमार शुक्ला, राजस्व निरीक्षक रविंद्र कुमार सोनकर, अवर अभियंता राधना पटेल, चेयरमैन प्रतिनिधि विजय कुमार साहू उर्फ काजू साहू सहित अनेक सभासद एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।