Home उत्तर प्रदेश बाल सुधार गृह में प्रशिक्षण ,सेवा करके मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन’

बाल सुधार गृह में प्रशिक्षण ,सेवा करके मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन’

PRAYAGRAJ NEWS: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल का जन्मदिन प्रत्येक वर्ष की भांति सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया जिलाध्यक्ष लालू मित्तल ने बताया कि प्रतिवर्ष गरीबों को भोजन, अनाथालय, पुष्पाश्रम, कुष्ठ आश्रम, मैं सेवा कार्य किया जाता रहा है, परन्तु इस वर्ष राजकीय बाल सुधार गृह में नाबालिग बच्चों को हस्तकला, पेंटिंग लकड़ी के सामान बनाने का प्रशिक्षण देकर नाबालिग बच्चों को स्वावलंबी बनाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि यहां से निकलने के बाद वह समाज में सम्मानपूर्वक अपनी मेहनत परिश्रम योग्यता से स्वावलंबी बनकर जीवन यापन करें और राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दें क्योंकि यही युवा राष्ट्र का भविष्य है जाने अनजाने,आवेश में आकर किया गया अपराध, अपराध की श्रेणी में नहीं माना जाएगा। माननीय जिला न्यायाधीश, न्यायिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में उपहार फल बिस्किट वितरित किए । महिला जिलाध्यक्ष रत्ना जायसवाल ने कहा कि किन्हीं परिस्थितियों में अनायास में अपराध हो जाने के कारण बाल सुधार गृह में सरकार के संरक्षण में उपस्थित बच्चे भविष्य में किसी अपराध में दोबारा ना लिप्त हों,इसके लिए उनकी  काउंसलिंग की गई। गंगापार जिलाध्यक्ष राजेंद्र केशरवानी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्षेत्रीय प्रभारी विपिन गुप्ता ने अपनी तरफ से क्राफ्ट ,गिफ्ट के सारे समान खरीदने का आश्वासन दिया।वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय अवस्थी ने बच्चों के लिए उपहार भेजे। महानगर अध्यक्ष अनिमेष अग्रवाल ने इसे एक अनूठी पहल बताया। जिला न्यायाधीश ने मोटिवेट किया और उन्हें भविष्य में किसी भी अपराध में न लिप्त होने का  मार्गदर्शन दिया। सेवा संकल्प दिवस के अवसर पर बाल सुधार गृह को फूलों गुब्बारे से सजाया गया एवं बच्चों को फल बिस्कुट वितरित करके राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के दीर्घायु होने की कामना की। सेवा कार्य में संगठन के अनेक व्यापारी उपस्थित रहे, जिसमें प्रमुख रूप से  सुधा त्रिपाठी,, मीनू गुप्ता उषा केसरवानी केसरवानी , रूबी केसरवानी, श्वेता मित्तल, शिवानी जैसवाल  उमाशंकर केसरी, राजकुमार उपस्थित रहे ।क्षेत्रीय प्रभारी विपिन गुप्ता ने बाल सुधार गृह के कर्मचारियों को धन्यवाद, आभार प्रकट किया। बाल सुधार गृह के अधीक्षक राकेश चैरसिया ने संगठन का आभार प्रकट किया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा शाहगंज इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में हलुआ, फल, कोल्ड ड्रिंक वितरण किया गया।