KUSHINAGAR NEWS: बुधवार को शासन द्वारा संचालित अभियान के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा , एवं पुलिस उपाधीक्षक (नोडल A.H.T.) डॉ0 अजय कुमार सिंह के निर्देशन में थाना A.H.T., कुशीनगर द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई। प्रभारी निरीक्षक विद्याधर कुशवाहा नेतृत्व में A.H.T. टीम के का0 सुशील कुमार व रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत काशीराम बस्ती में थाना रामकोला के S.I. शुभम वर्मा मय टीम के साथ बाल भिक्षावृत्ति/ बाल श्रम / बाल विवाह अभियान चलाकर लोगों को जन जागरूक किया गया। लोगो को बाल श्रम / बाल भिक्षावृत्ति / बाल विवाह के बारे में लोगो को जनगारूक किया गया एवं शासन द्वारा चलाये जा रहे हेल्प लाइन नं0 – 1090,1098,1076,112,1930 के बारे में लोगों को बताया गया व बाल भिक्षावृत्ति/ बालश्रम / बाल विवाह जैसे सामाजिक अपराधों के खिलाफ सतत कार्यवाही और जन जागरूकता अभियान जारी रहेगा।







