विभिन्न विभागों की योजनाओं और पुलिस विभाग से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी
BHADOHI NEWS: मिशन शक्ति फेज-5.0 द्वितीय चरण के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के प्रति जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस दौरान एसपी अभिनव त्यागी के निर्देशन एवं एएसपी शुभम के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों की एंटीरोमियों टीम द्वारा प्रमुख बाजारों, कस्बा, चैराहों, स्कूलों-कॉलेजों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर महिला पुलिसकर्मियों द्वारा शासन व पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलंबन के लिए चलाई जा रही विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी देकर उनको जागरूक किया जा रहा है। मंगलवार को भी अभियान के तहत मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उ.प्र.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पीएम स्वानिधि योजना, पीएम सम्मान निधि योजना, वन स्टाप सेंटर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, प्रधानमंत्री फ्री सिलाई योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, कन्या सुमंगला योजना, महिला ई-हाट योजना तथा पुलिस विभाग से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112 इमरजेंसी कॉल, पैनिक बटन-मोबाइल पर डेमो, सीएम हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एम्बुलेंस सेवा-108, महिला हेल्पलाईन-181, साइबर क्राइम हेल्पलाईन 1930 आदि के बारे मे पंपलेट बांटकर जागरुक किया गया।







