Home उत्तर प्रदेश बार चुनाव में जगनायक सचान और अनिल श्रीवास्तव का जनसंपर्क तेज

बार चुनाव में जगनायक सचान और अनिल श्रीवास्तव का जनसंपर्क तेज

FATEHPUR NEWS: जिला बार एसोसिएशन फतेहपुर के आगामी चुनाव को लेकर कचहरी परिसर में चुनावी माहौल चरम पर पहुंच गया है। सोमवार को सर्व समाज अधिवक्ता संगठन के बैनर तले अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार जगनायक सचान एवं महामंत्री पद के प्रत्याशी अनिल कुमार श्रीवास्तव ने अपनी कार्यकारिणी के साथ व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान प्रत्याशियों ने सिविल कोर्ट परिसर से लेकर कलेक्ट्रेट तक अधिवक्ताओं से मुलाकात कर अपने संगठन की नीतियों और विजन को साझा किया तथा समर्थन व आशीर्वाद मांगा। जनसंपर्क के दौरान अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दोनों प्रत्याशियों का माला पहनाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया तथा अग्रिम जीत की शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जगनायक सचान ने कहा कि अधिवक्ताओं का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। वे अधिवक्ताओं के मान-सम्मान और हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। वहीं महामंत्री पद के प्रत्याशी अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हर वर्ग से मिल रहे समर्थन ने पूरी टीम का उत्साह बढ़ा दिया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि अधिवक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान और बार व बेंच के बीच बेहतर समन्वय उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर मो. इसरत खान (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), छेदीलाल पाल (उपाध्यक्ष), मंजुला राजपूत, गिरीश सिंह, पुष्पा देवी मौर्य, राजेश कुमार गौतम, शिवनारायण निषाद सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे। भारी जनसमर्थन से संगठन की स्थिति मजबूत नजर आ रही है।