Home उत्तर प्रदेश बारिश की परवाह न कर नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने कराया...

बारिश की परवाह न कर नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने कराया राहत कार्य

गिरे पेड़ों, पोलों को हटवाया, जलनिकास के दिए निर्देश

KUSHINAGAR NEWS: तेज बारिश और खराब मौसम के चलते नगरपालिका परिषद कुशीनगर में जगह-जगह गिरे पेड़, बिजली के पोल और पंडालों के गिरने से आम जन की   को समस्याओं से निजात दिलाने के लिए नपाप कुशीनगर अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल पूरी बरसात में भींगते हुए नगर कर्मियों को निर्देशित किया और तबतक डटे रहे जबतक लोक निर्माण विभाग के सामने पडरौना मार्ग पर आवागमन बहाल नहीं हो गया। 24 घंटे से हो रही बारिश में लोग अपने घरों में दुबके रहे। उधर कसया नगर में दुर्गा पंडालों के गिरने की जानकारी होते श्री जायसवाल बिना छाता के पहुंचे और पंडालों को इकट्ठा करने वालों के साथ जुट गए। पडरौना मार्ग पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिर जाने की खबर मिलते वहां पहुंचे और कर्मचारियों से पेड़ हटाने का निर्देश दिया। कहा कि बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लेकिन इन विषम परिस्थितियों में भी नगर पालिका के कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, ताकि शहरवासियों को राहत मिल सके। उनके निर्देश पर भारी बारिश में भीगते हुए, फिसलन भरी जगहों पर काम करते हुए ये कर्मचारी न केवल अवरुद्ध रास्तों को साफ किए बल्कि नालियों की सफाई और जलभराव को रोकने में भी जुटे हैं। गिरे हुए पेड़ों और बिजली के पोल को हटाने के लिए कर्मी भारी मशीनरी और उपकरणों का उपयोग कर रहे हैं ताकि यातायात और बिजली आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल हो सके। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के इन कर्मचारियों का समर्पण न केवल प्रशंसनीय है बल्कि विषम परिस्थितियों में भी समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी अटूट है। चेयरमैन प्रतिनिधि के जन हित के कार्यों की नगर वासी सराहना कर रहे हैं।