Home Blog बारा में विधायक डॉ. वाचस्पति का दमदार अंदाज,

बारा में विधायक डॉ. वाचस्पति का दमदार अंदाज,

8
0

अपने हाथों सौंपे नियुक्ति पत्र, आंगनबाड़ी बहनों को दिया सम्मान और विश्वास
प्रातःकाल एक्सप्रेस
बारा प्रयागराज। यमुनानगर क्षेत्र के विधानसभा बारा अंतर्गत विकास खंड जसरा के ब्लॉक सभागार में आयोजित आंगनबाड़ी नियुक्ति पत्र वितरण समारोह उस समय और भी विशेष बन गया, जब बारा विधायक डॉ. वाचस्पति ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए स्वयं अपने करकमलों से नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। विधायक डॉ. वाचस्पति ने बड़ी आत्मीयता और सम्मान के साथ एक-एक कार्यकत्री को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनके कंधों पर समाज निर्माण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां केवल कर्मचारी नहीं, बल्कि गांव-गांव में बच्चों के भविष्य को संवारने वाली सशक्त आधारशिला हैं। उनकी मौजूदगी ने पूरे कार्यक्रम को गरिमा और ऊर्जा से भर दिया। समारोह के दौरान उपस्थित जनसमूह ने भी तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक ने यह भी आश्वासन दिया कि क्षेत्र में आंगनबाड़ी सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा, ताकि हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख जसरा अजीत सिंह,विधायक प्रतिनिधि श्यामू निषाद, मीडिया प्रभारी नीरज केसरवानी, प्रेमचंद्र प्रधान, अर्पित जायसवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने विधायक के नेतृत्व में क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलने की बात कही। समारोह के अंत में आभार व्यक्त करते हुए आयोजकों ने इसे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक पहल बताया, जहां जनप्रतिनिधि ने स्वयं आगे बढ़कर सेवा और समर्पण का संदेश दिया।