वारसी कमेटी सेवई मंडी का जुलूस निकाला गया
अभी जिब्रील भी उतरे ना थे काबे की मेंबर से सजा के इतने में सदा आई अब्दुल्ला के घर से मुबारक हो शाहे हर दो सरा तशरीफ ले आए मुबारक हो मोहम्मद मुस्तफा तशरीफ ले आए
PRAYAGRAJ NEWS: बारह रबीउल अव्वल के खास मौके पर पैगंबर ए इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब के आमद के खुशी पर मुस्लिम इलाकों में जश्न ए मोहम्मदी की धूम। हटिया बहादुरगज सेवई मंडी नखास कोहना करेली अटाला रोशन बाग बक्शी बाजार से जशने मोहम्मदी का जुलूस निकाला गया बड़ी तादाद में मोहम्मद साहब के चाहने वाले जुलूस में शामिल हुए सभी सफेद पोशाक और सफेद पगड़ी बांधे हुए थे ऐसा लग रहा था जैसे सफेद बादल जमीन पर उतरकर सफेद चादर सड़क पर बिछा दिया हो हाथों में दीन इस्लाम का झंडा और तिरंगा दीन और देश की शान बढ़ा रहा था सभी नात शरीफ दरूद शरीफ पढ़ते चल रहे थे जुलूस का स्वागत किया जा रहा था फूल बरसाए जा रहे थे।






