Home उत्तर प्रदेश बारह घंटे लाइन में लगने के बाद भी नहीं मिला गैस सिलेंडर,...

बारह घंटे लाइन में लगने के बाद भी नहीं मिला गैस सिलेंडर, उपभोक्ताओं में रोष

PRAYAGRAJ NEWS: जिले के थरवई बाजार में स्थित भारत गैस की अमर ज्वाला गैस एजेंसी पर ग्राहकों की समस्या खत्म नही हो रही है। मंगलवार की सुबह हो रही बरसात में भी लोग डटे रहे। बारह घंटे इंतजार के बावजूद सिलेंडर न मिलने पर लोग मायूस होकर लौट गए। गैस सिलेंडर लेने आई महिला बचनी देवी  सिसई सिपा एक अप्रैल को गैस बुक कराया कई बार एजेंसी पर आई मगर सिलेंडर नही मिला। संतरा देवी कुसुगुर पांच अप्रैल की बुकिंग है गैस नही मिला, जय प्रकाश पूरे जीत की चकिया 16 मार्च की बुकिंग है अभी तक गैस सिलेंडर नही मिला, कैलाषी देवी निवासी किराँव बागी मऊ आइमा 16अप्रैल की बुकिंग गैस नही मिला, सुरेश कुमार अहिराई बहारिया 9 अप्रैल की बुकिंग है गैस नही मिल रहा है। ज्योति यादव 1अप्रैल की बुकिंग है अभी तक गई नही मिला। गैस एजेंसी पर सिलेंडर राख कर लाइन में लगाए सैकड़ो ग्राहकों ने बताया की लगातार गैस एजेंसी का चक्कर लगा रहे है मगर सिलेंडर नही मिल पा रहा है। मंगलवार को गैस मिलने को कहा गया था। हम लोग भोर चार बजे से सिलेंडर लेकर लाइन लगाए है। सुबह बरसात हो रही थी फिर भी हम डटे रहे इस उम्मीद में की गैस मिलेगा मगर गैस सिलेंडर नही मिला। एजेंसी में तैनात कर्मचारी भोर से हीं आश्वासन दे रहे है की लोड आ रहा है दोपहर तीन बज गया अभी तक लोड नही आया। अब बोल रहे है की लोड शाम तक अगर आ गया तो वुधवार की सुबह गैस सिलेंडर दिया जाएगा। कुछ ग्राहकों ने बताया की पंद्रह दिन से कॉपी जमा करा लिए है। बिना भोजन और पानी के भोर चार बजे से लाइन लगा कर खडे है अब तीन बज गया तो बोल  रहे की अब फिर सुबह आना। गैस सिलेंडर न मिलने से बच्चों की टिफिन नही बन पा रही है बच्चों को स्कूल जाना मुश्किल हो गया है।