MIRZAPUR NEWS: सपा की पी0डी0ए0 जनपंचायत का आयोजन हरिहरपुर बेदौली एवं खजुरी ग्राम पंचायत में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मझवां विधानसभा अध्यक्ष झल्लू यादव ने किया। इस मौके पर सपा कार्यकर्ता व महिलाओं के अलावा आमजनता का हुजूम मौजूद रहा। पी0डी0ए0 जनपंचायत के बतौर मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने जन पंचायत को सम्बोधित करते हुये कहा आज लोकतंत्र की रक्षा और बाबा साहब के बनाए संविधान को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। चौधरी ने कहा बाबा साहेब ने कहा था कि मै रहूं या ना रहूं पर संविधान रहेगा और यह आपलोगो के अधिकारों की हमेशा रक्षा करेगा। भाजपा के लोगों ने अविश्वास पैदा किया है। अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। यह संविधान ही है जो हमारा रक्षक है। इस अवसर पर राजेश भारती, दामोदर मौर्या, रोहित शुक्ला ‘लल्लू‘, आदर्श यादव, झल्लू यादव, प्रिन्स राव, राहुल यादव, पिन्टू भारतीय, जगदीश कश्यप, माला देवी, नीता प्रजापति, कलावती देवी आदि सैकड़ो लोग जन पंचायत में मौजूद रहें।







