बाबा बालुकेश्वर नाथ भरत धाम चेरिटेबल ट्रस्ट के महंत पुजारी बृजेश गिरी संगीन अभियोग में भेजे गए जेलप्रतापगढ़। मोहनगंज बाजार के समीप स्थित बाबा बालुकेश्वर नाथ चेरिटेबल ट्रस्ट मोहनगंज के महंत पुजारी बृजेश गिरी महाराज अंततः बुधवार को जेल भेज दिए गए। तीन दिनों से कोतवाली देहात थाना में बैठाए गए पुजारी ने तमाम प्रयास किए पर जिले के तेज तर्रार कप्तान डॉ अनिल कुमार और धाकड़ थाना प्रभारी अभिषेक सिरोही और पुलिस चैकी प्रभारी मोहनगंज रोहित सिंह के आगे एक भी न चली। अंततः संगीन धाराओं में आरोपी बाबा को जेल भेज दिया गया। बृजेश महराज की दबंगई से पूरे देवघाट के वासी खौफजदा थे। उनके जेल जाने के बाद लोगों ने चैन की सांस ली है। विदित हो कि कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चैकी क्षेत्र मोहनगंज के देवघाट निवासी गिरधारी गिरी (40) की रविवार को आधा दर्जन लोगों ने लाठी डंडा और कुल्हाड़ी से जान लेवा हमला कर घायल कर दिया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने के चलते युवक को देर रात मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। मुख्यालय से गाड़ी चलाकर वापस घर आ रहे गिरधारी को लाठी डंडा से पीटकर और कुल्हाड़ी मारकर लहूलुहान कर दिया गया था। तनख्वाह पाने के बाद देवघाट मंदिर से 100 मीटर पहले परचून की दुकान पर युवक गिरधारी गिरी घर गृहस्थी का समान ले रहा था। पुजारी बृजेश गिरी महाराज, हरिकेश गिरी, राजेश गिरी आदि और पीड़ित गिरधारी गिरी दोनों पक्षों के बीच में पुरानी रंजिश के चलते अकेला पाकर आधा दर्जन पुरुषों के साथ महिलाओं ने गिरधारी पर जानलेवा हमला कर दिया। आधा दर्जन लोगों के हमलावर होने से युवक लहूलुहान हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल भेजवाया जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। पीड़ित के भाई वासुदेव की तहरीर पर कोतवाली देहात की पुलिस ने चार नामजद एवं महिलाओं के नाम से रिपोर्ट दर्ज किया था। जिसके क्रम में एक की गिरफ्तारी हो गई है बाकी अन्य फरार है।