SANGRAMGARH NEWS: विकासखंड रामपुर संग्रामगढ़ क्षेत्र के ग्राम सौनासरिया एवं कारमाईन दखवापुर से रविवार को श्रद्धालु कांवरियों का एक जत्था बाबा धाम में पवित्र जल अर्पित करने के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पूर्व सभी कांवरियों ने एकजुट होकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की तथा यात्रा को सफल एवं मंगलमय बनाने का संकल्प लिया। इसके बाद श्रद्धालु ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ बाबा धाम के लिए प्रस्थान कर गए। जत्थे में प्रमुख रूप से गुलाब सिंह, रजनीकांत शुक्ला, राजाराम पटेल, राजेश माली, प्रीतिपाल पटेल, दुर्गेश मिश्रा, जीतलाल सिंह, रमाशंकर बाबा, नीरज सिंह एवं कालिका सिंह सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे। ग्रामीणों ने सभी कांवरियों की सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदा किया।







