KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे की रहने वाली एक युवती दो दिन पहले बाजार गई थी जिसके बाद घर वापस नहीं लौटी तो परिजनो ने खोजबीन के बाद पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है, पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे के रहने वाले एक व्यक्ति ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी बुधवार की शाम सात बजे के करीब घर से बाजार गई थी जिसके बाद घर वापस नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू कर दिया तो पता चला कि एक युवक उसकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है, पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस ने सिराथू कस्बे के वार्ड नं पांच निवासी शुभम सोनकर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







