Home उत्तर प्रदेश बाघराय सीएचसी में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने किया इलाज

बाघराय सीएचसी में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने किया इलाज

PRATAPGARH NEWS: बिहार ब्लॉक के सीएचसी बाघराय में गुरुवार को ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के तहत मेगा कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित किया गया, जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा।कैंप का उद्घाटन राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य के प्रतिनिधि राय साहब सिंह ने किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश सिंह की देखरेख में आयोजित इस कैंप में कई गतिविधियां हुईं। राय साहब सिंह ने आयुष्मान कार्ड वितरित किए और टीबी रोगियों को पोषक सामग्री दी। साथ ही बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया। साथ ही स्वास्थ्य मेले में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों का मुफ्त इलाज किया। नाक, कान, गला, दांत, हड्डी, आंख, बाल रोग और महिला रोग से जुड़ी बीमारियों की जांच की गई। कैंप में कुल 930 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इनमें 630 पुरुष और 300 महिलाएं शामिल थीं।वही कार्यक्रम में डॉ. दीपक, डॉ. स्किनसु, डॉ. मनोज, डॉ. जाफरी, डॉ. वकील समेत रोहित सिंह, राम बरन, नंदकिशोर, कोमल पांडे, पूनम पटेल और सीएचसी बाघराय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।