MIRZAPUR NEWS: समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी द्वारा पवित्र रमज़ान के महीने में बाग कुंजन गिरी रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सभी धर्मों और वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आपसी भाईचारे, एकता और सौहार्द का संदेश दिया। रोज़ा इफ्तार के दौरान मुल्क हिंदुस्तान की खुशहाली, तरक्की और अमन-चैन के लिए दुआ की गई। जिला अध्यक्ष श्री चौधरी ने इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों, बुजुर्गों और साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकजुटता को मजबूत करना ही समाजवादी विचारधारा की पहचान है कार्यक्रम मे सैफ अंसारी जुम्मन बबलू फरीदा अनीश अशोक सिंह मुन्ना अमरेश सोनकर झल्लू यादव विजय पटेल राणा प्रताप सिंह आदि मौजूद रहें।







