पांच वर्ष का कार्यकाल अपने तैनाती वाले विद्यालयों में कर चुके थे पूरा
विद्या भारती के दर्जनभर प्रधानाचार्यो का हुआ तबादला
PRAYAGRAJ NEWS: विद्या भारती पूर्वी उप्र काशी प्रांत ने पांच वर्ष से विद्यालयों में तैनात दर्जनभर प्रधानाचार्यो का तबादला हो गया है। प्रयागराज के रसूलाबाद स्थित ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्र का तबादला सुल्तानपुर के सिरवारा इण्टर कालेज में हो गया है जबकि रसूलाबाद स्थित ज्वाला देवी सरस्वती इण्टरमीडिएट कालेज में रानी रेवती देवी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य बांकेबिहारी पाण्डेय का तबादला हो गया है। श्री पाण्डेय ने ज्वाला देवी इण्टर कालेज में कार्यभार संभाल लिया है। सिविल लाइंस स्थित ज्वाला देवी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर सिंह परिहार का तबादला फतेहपुर जिले के वीआईपी रोड स्थित विद्या भारती के इण्टर कालेज में हो गया है। उन्होंने कार्यभार भी संभाल लिया है। ज्वाला देवी इण्टरमीडिएट कालेज के वरिष्ठ प्रवक्ता राकेश सिंह को यही पदोन्नति देकर प्रधानाचार्य बनाया गया है। उन्होंने कार्यभार संभाल लिया है। सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज कुण्डा के प्रधानाचार्य शाही नाथ हण्डिया में प्रधानाचार्य बनाये गये है जबकि हण्डिया स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य दिनेश दुबे को कुण्डा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज का प्रधानाचार्य बनाया गया है। दारागंज स्थित कालेज के प्रधानाचार्य वेदपति पाठक को कुण्डा में प्रधानाचार्य बनाया गया है। कुण्डा इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य हरीबाबू सक्सेना को दारागंज इण्टर कालेज का प्रधानाचार्य बनाया गया है। ज्वाला देवी बालिका इण्टर कालेज मम्फोर्डगंज की प्रधानाचार्या श्रीमती मीना रिटायर हो गयी है उनकी जगह ज्वाला देवी रसूलाबाद की आचार्या को प्रधानाचार्या बनाया गया है। रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज राजापुर प्रयागराज में नए प्रधानाचार्य के रूप में सतीश कुमार सिंह ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया है। विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य बांके बिहारी पाण्डेय को ज्वाला देवी गंगापुरी का प्रधानाचार्य बनाया गया है और उनके स्थान पर सरस्वती विद्या मंदिर विवेकानंद नगर सुल्तानपुर के प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह को विद्यालय के नये प्रधानाचार्य का दायित्व सौपा गया है।
विद्यालय के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि सतीश कुमार सिंह ने 1997 में कटघर में आयोजित आचार्य चयन परीक्षा द्वारा खमरिया से आचार्य जीवन प्रारम्भ किया, तत्पश्चात बारीनाथ जौनपुर तथा प्रयागराज के सर्वोदयनगर , ज्वालादेवी सिविल लाइन , ज्वालादेवी गंगापुरी में आचार्य 2019 में सर्वोदयनगर में प्रधानाचार्य नियुक्त हुए उसके बाद 2024 में सिरवारा मार्ग सुलतानपुर में स्थानान्तरण हुआ, वहां दो वर्ष के कार्यकाल के बाद रानी रेवती देवी के प्रधानाचार्य बने है। इस अवसर पर उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में विद्यालय शैक्षिक सांस्कृतिक एवं अनुशासनात्मक गतिविधियों में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा संस्था की गौरवशाली परंपराओं को और सुंदृढ़ता मिलेगी। पदभार ग्रहण करने के दौरान केएनआईटी सुल्तानपुर के सेवानिवृत प्रोफेसर एवं मंत्री बाल कल्याण समिति सुल्तानपुर प्रो हरिदर्शन राम, इविवि के विभागाध्यक्ष भूगोल एवं उपाध्यक्ष रज्जू भैया शिक्षा प्रसार समिति डॉ बीएन सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता सेल्स टैक्स केएन कुमार, प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्र एवं प्रधानाचार्य बांके बिहारी पाण्डेय, आचार्यगण ने नवागत प्रधानाचार्य का स्वागत करते हुए उनके सफल एवं प्रभावी कार्यकाल की ईश्वर से कामना की है।








