Home उत्तर प्रदेश बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति सिसौरा में वार्षिक निकाय की बैठक हुई...

बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति सिसौरा में वार्षिक निकाय की बैठक हुई सम्पन्न

LAKHIMPUR KHERI NEWS: बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति सिसौरा में वार्षिक निकाय की बैठक में आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया. समिति के सचिव राकेश कुमार शुक्ला ने समिति के सदस्यों की संख्या उर्वरक बिक्री श्रण आवंटन और वसूली का लेखा जोखा प्रस्तुत किया समिति के सभापति धर्मेंद्र सिंह ने समिति की लाभ और बाउंड्री वॉल विकास श्रण अदायगी की जानकारी दी। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख महेंद्र कुमार बाजपेई ने कहा कि सिसौरा समिति निरंतर आगे बढ़ रही है सभापति ने बाउंड्री वॉल और पुलिया के लिए कहा था पुलिया बन गई और बाउंड्री वॉल का निर्माण चल रहा है। प्राथमिक सहकारी विकास समिति के जिला अध्यक्ष देवेश कुमार सिंह ने कहा कि खीरी जिले की समितियां अन्य जिलों की अपेक्षा अच्छी काम कर रही है। कार्यक्रम के पूर्व मां सरस्वती के चित्र पर मुख्य अतिथि ने माल्यार्पण किया। इस दौरान धर्मेंद्र सिंह चौहान,राघवेन्द्र सिंह, दीपेंद्र सिंह , कमलेश वर्मा, संतराम,नन्हे लाल, निर्मल सिंह, सचिंद्र सिंह, मौजूद रहे।