KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के काजीपुर गांव की रहने वाली एक नाबालिक किशोरी छोटी बहन से विवाद के बाद बिना बताए घर से लापता हो गई, खोजबीन के बाद परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के काजीपुर गांव की रहने वाली रानी पत्नी अवधेश कुमार ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 12 वर्षीय नाबालिक बेटी मंगलवार की शाम पांच बजे के करीब अपनी छोटी बहन सलोनी से विवाद करके बिना बताए घर से कही चली गई काफी खोजबीन के बाद भी कोई पता नहीं चल सका। पीड़िता की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर सैनी पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।







