MIRZAPUR NEWS: बरिया घाट स्थित करीब 300 वर्ष पुराने ऐतिहासिक नागेश्वर देव महादेव मंदिर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। यह प्राचीन मंदिर गंगा घाट पर स्थित है, जहां शिव भक्तों द्वारा 12 ज्योतिर्लिंगों की स्थापना के साथ 12 मंदिर बनाए गए थे।
स्थानीय लोगों के कहा कि मंदिर की स्थिति खराब होने की शिकायत नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष व स्थानीय सभासद से की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिव भक्त सुनील कुमार पांडे (अधिवक्ता) ने मंदिर के संरक्षण व पुनर्निर्माण के लिए लोगों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह प्राचीन मंदिर आस्था और इतिहास से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसके संरक्षण के लिए सभी को आगे आना चाहिए।







